गृह मंत्री लेखक के इस्तीफे की मांग के बीच एमाले ने बैठक बुलाई
काठमांडू, जेठ ११ – नेकपा एमाले के केन्द्रीय सचिवालय की बैठक आज बुलाई गई है । बैठक आज दो बजे एमाले केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में बुलाई गई है । एमाले की यह बैठक पहली बार ऐसे समय में हो रही है जब गृह मंत्री रमेश लेखकपर यह आरोप लग रहा है कि त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से यात्रा वीजा पर यात्रा करने वालों से धन वसूली प्रकरण में संलिप्त हैं । यहाँ तक की कांग्रेस से भी यह आवाज उठ रही है कि लेखक को नैतिकता के आधार में इस्तीफा दे देना चाहिए । आज की बैठक पर इस बात को चर्चा होगी या नहीं इस विषय को लेकर जानकारी नहीं दी गई है । शनिवार विराटनगर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुृए कांग्रेस नेता शेखर कोइराला ने कहा था कि गृहमन्त्री लेखक को नैतिकता के आधार में इस्तीफा देना चाहिए । एमाले के नेताओं ने जानकारी दी है कि बैठक में लेखक पर लगे आरोप के साथ ही अन्य विषय सहित समसामयिक राजनीति और सरकार के काम कारवाई को लेकर चर्चा की जाएगी ।

