Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा में सोमवार 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए, बॉर्डर पर हाई अलर्ट

 

काठमान्डू 27मई

भारत-नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में सोमवार रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए। जिसकी पुष्टि एसएसबी ने की है। जिसकी सूचना दरभंगा और दिन एयरपोर्ट को दी गई है। साथ ही बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में सोमवार रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए। ड्रोन उत्तर से पूरब की तरफ भारतीय क्षेत्र से आकर दोबारा पश्चिम से उत्तर नेपाल की ओर वापस चले गए। ड्रोन देखे जाने से लोगों में चर्चा है। इधर, बॉर्डर सुरक्षा बलों ने भी आकाश में ड्रोन जैसा प्रकाशवान एक्यूपमेंट देखे जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

एसएसबी 48वीं के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि सोमवार रात को आकाश में उत्तर-पूरख स्थित कमला बीजोपी की ओर से 15-20 ड्रोन जैसा एक्युपमेंट उड़ते देखा गया है। जो भारतीय क्षेत्र से पूरब से पश्चिम होते हुये नेपाल के उत्तर की ओर वापस चला गया। जानकी नगर बीओपी के पास जवानों ने वापस जाते देखा गया।

उन्होंने बताया कि नेपाल सुरक्षा बल से भी इस उड़ते एक्यूपमेंट के बारे में पूछताछ की गई। लेकिन नेपाल के अधिकारी भी किसी तरह के प्रयोग से इंकार किया है। अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना दिल्ली एयरफोर्स और दरभंगा एयरफोर्स को दे दी गई है। बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।जवान इस घटना पर पूरी निगाहें बनाए हुए है।

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

 

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *