Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री नेपाल आ रहे हैं

 

काठमांडू, जेठ १३ – न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल आने वाले हैं। नेपाल के औपचारिक भ्रमण के लिए वे जेठ १५ गते को काठमांडू आने वाले हैं । ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है । नेपाल भ्रमण के क्रम में उपप्रधानमंत्री पीटर्स राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे । साथ ही वे विदेश मंत्री डा. आरजु राणा देउवा से भी मिलेंगे । न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री की यह पहली औपचारिक नेपाल यात्रा है । विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनका मानना है कि इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में नया आयाम जुड़ेगा। न्यूजीलैंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट में प्रकाशित एक विज्ञप्ति में इस बात का उल्लेख किया गया है कि उपप्रधानमंत्री तथा विदेशमंत्री विंस्टन पीटर्स आष्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल और भारत भ्रमण करेंगे । न्यूजीलैंड सरकार ने जानकारी दी है कि इस भ्रमण का उद्देश्य दक्षिण एशियाली देशों के साथ संबंध को सुदृढ़ करना है ।

यह भी पढें   एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक, सीमा पर सुरक्षा और तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com