Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा हांगकांग में

 

काठमांडू, जेठ १५ – विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा आज हांगकांग पहुँच गईं । जनवादी गणतंत्र चीन के विदेशमन्त्री वाङ यी के निमंत्रण में मध्यस्थता के लिए अन्तरराष्ट्रीय संगठन स्थापना सम्बन्धी महासन्धि में हस्ताक्षर करने के समारोह में सहभागी होने के लिए वो हांगकांग पहुँची हैं । वो नेपाली प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रही हैं । ये जानकारी डॉ. राणा के प्रेस सलाहकार एकराज पाठक ने दी । जनवादी गणतन्त्र चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में बल ‘मई ३०’ में हस्ताक्षर समारोह होगा । इस समारोह में नेपाल पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में भाग ले रहा है ।
मंत्री डॉ.राणा के नेतृत्व में विदेश मन्त्रालय एवं हांगकांग स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित प्रतिनिधिमण्डल समारोह में भाग लेगा । विदेश मंत्री ड‘ा. राणा आगामी शनिवार को स्वदेश वापस लौट रही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com