Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजराइल ने नए युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दी

 

इजरायल

इजराइल ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से पेश किए गए नए युद्धविराम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव में 60 दिनों के लिए युद्धविराम की बात है. बदले में हमास के कब्जे से 10 जीवित और 18 मृत बंधकों की रिहाई होगी. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि स्थायी युद्धविराम पर बातचीत कब और कैसे शुरू होगी, जो कि हमास की प्रमुख मांगों में शामिल है.

यह भी पढें   आपदा के साथ लड़ने का कोई विकल्प नही है –प्रधानमंत्री शाह

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट ने पुष्टि की है कि इजराइल ने अमेरिका के नए युद्धविराम प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है और उसके बाद ही यह प्रस्ताव हमास को भेजा गया. प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने तैयार किया है. इसे हमास के पास विचार के लिए भेजा गया है, लेकिन अब तक समूह की ओर से कोई अंतिम स्वीकृति नहीं आई है. व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में लेविट ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है और हम उम्मीद करते हैं कि गाजा में युद्धविराम जल्द ही होगा ताकि हम सभी बंधकों को सुरक्षित घर ला सकें. यह शुरू से ही हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या हमास ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, तो उनका जवाब था, ‘मेरी जानकारी के अनुसार, नहीं.’

यह भी पढें   चीन ने रसुवागढ़ी–केरुंग सड़क मार्ग पूरी तरह फिर खोला

दूसरी ओर, हमास ने इस प्रस्ताव को इजराइली एजेंडे वाला बताया और कहा कि यह ‘हमारी जनता की प्रमुख मांगों जैसे युद्ध और भुखमरी को रोकने’ पर कोई ठोस जवाब नहीं देता. हालांकि, संगठन के नेता बासम नईम ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि ‘हमास नेतृत्व पूरे राष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, क्योंकि हमारे लोग नरसंहार झेल रहे हैं.’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com