Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जून ३ से मध्यपहाड़ी लोकमार्ग केन्द्रीयत अभियान शुरू करने का माओवादी निर्णय

 

काठमांडू ३० मई । नेकपा (माओवादी केंद्र) ने मध्यपहाड़ी लोकमार्ग केंद्रित दूसरे चरण का अभियान २१ जेठ (३ जून) से शुरू करने का निर्णय लिया है । पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड के निवास खुमलटार में आज सुबह हुई पदाधिकारी बैठक में यह निर्णय लिया गया, इसकी जानकारी पार्टी सचिव देवेंद्र पौडेल ने को दी है ।
मध्यपहाडी लोकमार्ग अभियान लमजुङ से शुरू होकर २५ जेठ (७ जून) को सिन्धुली में समाप्त होगा । इससे पहले २ जेठ से शुरू हुआ अभियान पोखरा में समाप्त हुआ था । यह अभियान अन्ततः सोलुखुम्बु जाकर सम्पन्न किया जाएगा ।
साथ ही, एकता प्रक्रिया में शामिल गंगानारायण श्रेष्ठ समूह को जिम्मेदारी देने का निर्णय भी बैठक में किया गया । पौडेल के अनुसार, नेसपा (नेपाल समाजवादी पार्टी) की कार्यकारिणी में रहे व्यक्तियों को माओवादी केंद्र की केन्द्रीय सदस्यता दी जाएगी, जबकि अन्य सदस्यों को पूर्व पार्टी में रहे पद के अनुसार समायोजित किया जाएगा ।
१२ जेठ (२५ मई) को श्रेष्ठ नेतृत्व वाले नेसपा समूह और नेपाः राष्ट्रिय पार्टी का माओवादी केंद्र में विलय हुआ था । नेसपा के सह–अध्यक्ष रहे श्रेष्ठ को माओवादी पार्टी ने सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com