Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पर दाे संदिग्ध चीनी नागरिक हिरासत में, मोबाइल में मिले खालिस्तानी समर्थित कंटेंट

 

काठमान्डू

नेपाल-भारत सीमा पर बिहार के मधुबनी जिले में  वीडियो बना रहे दो संदिग्ध चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है। हरलाखी थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर पर मुख्य मार्ग जटही-पिपरोन पर एसएसबी ने  इन्हें गिरफ्तार किया। बाद में इन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों वीडियो ब्लॉगर बताए जा रहे हैं। वे भारतीय सीमा में स्थित चेक पोस्ट का वीडियो बना रहे थे। जांच में उनके फोन से खालिस्तानी समर्थित कंटेंट भी मिला है। इससे एसएसबी अधिकारी भी चौंक गए।
गिरफ्तार युवक से जब ये पूछा गया कि वो वीडियोग्राफी क्यों कर रहा था, तो उसने चौकाने वाले जवाब दिया। युवक ने बताया कि वो टिकटॉक पर वीडियो बनाता है इसलिए वो वीडियो बना रहा था। पूछताछ के दौरान और भी कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पहले युवक ने बताया  कि वह अंग्रेजी या नेपाली भाषा नहीं जानता है। इसके बाद भारतीय एजेंसी ने चाइनीज एक्सपर्ट को बुलाया और उससे पूछताछ की गई। जब दोनों गिरफ्तार युवक के संबंध के बारे में पूछा गया तो उन्हाेंने बताया कि वो एक महीना पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद से जांच एजेंसी का शक और गहरा गया।

यह भी पढें   दशहरा के मुहाने पर चीन से जुड़े नेपाल के तीनों प्रमुख नाके बंद, आयात-निर्यात प्रभावित

गिरफ्तार हुए युवक के मोबाइल की तलाशी के दौरान  शेंग जूनर्योग नामक चाइनीज युवक के फोन में कई संदेहास्पद वीडियो पाए गए हैं। मोबाइल में खालिस्तानी समर्थक एवं उनसे जुड़े वीडियो भी देखे गए है। साथ ही भारत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com