लेउती नदी में बाढ़ के कारण कोशी राजमार्ग अवरुद्ध
काठमांडू जेठ १७ – कोसी प्रदेश के पहाडी क्षेत्रों में हो रहे अविरल बारिश के कारण आई बाढ़ से सड़कें बह गई है जिसके कारण कोशी राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है । लेउती नदी में बाढ़ के कारण सड़क बह जाने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय धनकुटा ने दी है ।
कार्यवाहक प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक ध्रुवनारायण श्रेष्ठ के अनुसार धनकुटा के ही साँगुरीगढ़ी गाँवपालिका–६ फेदी नजदीक ही लगभग १०० मीटर काली सड़क लेउती नदी की बाढ़ के पानी में बह गया । उक्त क्षेत्र में यातायात अवरुद्ध हो गया है ।
उसी राजमार्ग के धनकुटा सांगुरिगढी–६ नमस्ते झरना आसपास के पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई थी । लेकिन पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी उसे हटा लिया गया है । तमोर करिडो के छरुवा नदी में बाढ़ आने से धनकुटा के चौबिसे गाँवपालिका– ४ स्थित सड़क खण्ड भी अवरुद्ध है ।


