गृहमंत्री लेखक के इस्तीफे की मांग निराधार और अनुचित है – प्रधानमंत्री ओली
काठमांडू जेठ १७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि गृहमंत्री रमेश लेखक के इस्तीफे की मांग निराधार और अनुचित है । प्रधानमंत्री ओली का कहना है कि किसी एक कर्मचारी पर उठे प्रश्न को लेकर प्रतिपक्षी दलों द्वारा गृहमंत्री लेखक के इस्तीफे की मांग करना अनुचित है । कान्तिपुर मीडिया ग्रुप द्वारा शनिवार आयोजित ‘हाफ मैराथन’ के शुभारम्भ के बाद प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि जब गृहमंत्री लेखक पर कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी निकाय ने उनकी जाँच की है । तो विपक्षी दलों को असंभव मांगें करके सदन को बाधित नहीं करना चाहिए।
“प्रतिक्ष बोल सकेते हैं , उन्हें मांग करने का अधिकार है जिसका मैं सम्मान करता हूँ । लेकिन मांग रखने का आधार भी तो होना चाहिए न । उन्होंने कहा कि –गृह मंत्रालय के अधीन कई कर्मचारी हैं। अधिकारी ने एक कर्मचारी को बुलाया । मैंने किसी बयान लिए जाने के बारे में नहीं सुना है । विपक्ष को यह सरकार पसंद नहीं है । प्रधानमंत्री ओली ने यह भी याद दिलाया कि गतवर्ष तत्कालीन गृहमंत्री का जो इस्तीफा मांगा गया था तो उनपर सीआईबी जाँच कर रही थी । लेकिन अभी ऐसी कोई अवस्था नहीं है ।


