Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू प्रशासन ने नारायणहिटी दरबार संग्रहालय क्षेत्र में आज से निषेधाज्ञा जारी की

 

काठमांडू जेठ १७ – काठमांडू प्रशासन ने नारायणहिटी दरबार संग्रहालय क्षेत्र में आज से निषेधाज्ञा जारी की है । काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज से २४ गते तक के लिए पाँच व्यक्ति से ज्यादा लोग जमा होकर अनशन, धर्ना, घेराव, जुलुस, प्रदर्शन तथा सभा जैसे विरोध के कार्यक्रम निषेध किया गया है । उनके अनुसार केशरमहल चोक से नारायणहिटी दरबार संग्रहालय के दक्षिण गेट होते हुए जयनेपाल मोड तक और महेन्द्र सालिक होते हुए नारायणहिटी दरबार संग्रहालय के दक्षिण गेट तक निषेध का आदेश दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन ऐन, २०२८ के दफा ६ के उपदफा ३ (क) अनुसार जिला सुरक्षा समिति काठमांडू के सिफारिश के आधार में इससे पहले तय किए गए निषेध क्षेत्रों के अतिरिक्त उक्त आदेश जारी किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *