Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में हुए एक हमले में कम से कम छह लोग घायल

 

वाशिंगटन:

अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर में रविवार को एक हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए. FBI ने कहा कि इसकी आतंकवादी हमले के रूप में जांच हो रही है. इस टार्गेट हमले को अंजाम देने वाला संदिग्ध फ्री फिलिस्तीन चिल्लाया और एक फ्लेम थ्रोवर से अटैक किया. यहूदी प्रदर्शनकारियों को हमले में निशाना बनाया गया. लोग यहां हमास की ओर से बंधक बनाए गए यहूदी प्रदर्शनकारियों के रिहाई की मांग कर रहे थे. संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद सबरी सोलिमान के रूप में हुई, जिसे हिरासत में लिया गया.

यह भी पढें   बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे

यहूदी प्रदर्शनकारियों पर हमला इजरायल-हमास युद्ध के बीच यहूदी समुदाय के खिलाफ बढ़ती यहूदी विरोधी हिंसा की श्रृंखला में नवीनतम है. यह घटना वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर दो इजरायली दूतावास कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद हुई. हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आईं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com