Thu. Nov 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस और यूक्रेन में नहीं हाेगा सीज फायर

 
President Vladimir Putin

रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में हुई दूसरी दौर की शांति वार्ता भी नतीजा देने में नाकाम रही. करीब एक घंटे चली इस बैठक में रूस ने ‘बिना शर्त सीजफायर’ के प्रस्ताव को एक बार फिर सिरे से खारिज कर दिया. यूक्रेनी प्रतिनिधि सर्गी किस्लित्स्या ने वार्ता के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि दोनों पक्ष एक नए ‘प्रिजनर एक्सचेंज’ पर सहमत हुए हैं. बता दें, इससे पहले 16 मई को पहली वार्ता में भी कोई ठोस हल नहीं निकला था. इस बीच, वार्ता के दौरान ही रूस में तनाव चरम पर रहा. कई प्रभावशाली युद्ध समर्थक ब्लॉगर्स ने क्रेमलिन से कीव पर एक ‘जवाबी हमला’ करने की मांग की. कुल मिलाकर, वार्ता की बजाय यह बैठक एक दिखावटी कवायद बनकर रह गई.

यह भी पढें   नेपाल राष्ट्र बैंक ने ६१ कर्मचारियों के लिए विज्ञापन किया जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com