Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान की 17 साल की यूट्यूबर सना यूसुफ की गाेली मारकर हत्या,कात‍िल गिरफ्तार

 

इस्लामाबाद

पाक‍िस्‍तान की  17 साल की टिकटाक स्टार और यूट्यूबर सना यूसुफ को उनके घर में बेहद नजदीक से गोली मार दी गई.
पाक‍िस्‍तान के ARY News की रिपोर्ट के मुताबिक, सना यूसुफ का कात‍िल पकड़ ल‍िया गया है. उसने हत्‍या की बात भी कबूल कर ली है. इसका नाम ‘काका’ है, जिसे उमर के नाम से भी जाना जाता है. उमर कोई अजनबी नहीं था. वह सना के जानने वालों में से था और कई बार उनके घर भी आया था. वारदात के दिन भी वह ‘मेहमान’ बनकर सना के घर दाखिल हुआ. उसने बेहद करीब से दो गोलियां सना पर चला दीं और फिर फरार हो गया.
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। घर के CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और सना की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और महज 20 घंटे में उसे फैसलाबाद से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त उमर किसी रिश्तेदार के यहां छिपा बैठा था. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और सना का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

अधिकारिक बयान में पुलिस ने हत्या को “पर्सनल रिवेंज” बताया है. हालांकि इसकी वजह पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उमर, सना की बढ़ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर उनके कॉन्टेंट से नाराज था. कुछ रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि उमर ने सना के साथ दोस्ती का दिखावा किया था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने खौफनाक फैसला ले लिया. FIR में सना की मां ने भी कहा है कि उमर को वह पहले से जानती थीं और उसने उस दिन सना को जन्मदिन की बधाई देने के बहाने घर बुलाया था.

यह भी पढें   रक्सौल की सूखती साहित्यिक सरिता :- चंदेश्वर प्र. वर्मा से शुरू हुई, साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की चुनौती।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया में सवाल पूछा जा रहा क‍ि क्या यह ऑनर किलिंग का मामला है? क्या सोशल मीडिया की पॉपुलैरिटी युवाओं के लिए जानलेवा बनती जा रही है? क्या महिलाओं की स्वतंत्रता अब भी पाकिस्तान में खतरे में है? कुछ पत्रकारों ने यह भी सवाल उठाया है कि अगर पुलिस ने पहले शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो शायद सना की जान बच सकती थी. सोशल मीडिया में #JusticeForSana ट्रेंड कर रहा है. कई पाकिस्तानी सेलेब्स और एक्टिविस्ट्स ने सरकार से मांग की है कि इस केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल हो और आरोपी को सख्त सजा मिले.

यह भी पढें   आखिर कब खुलेगा काठमांडू-मुग्लिन रोड ? क्या है कृष्णभीर का विकल्प ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com