१२ देशों की यात्रियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
काठमांडू, जेठ २२ – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने १२ देशों के लोगों की अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है । व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ने ट्रैवल बैन से संबंधित एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं । इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं ।
इसके अलावा सात और देश हैं जिनके नागरिकों पर आंशिक ट्रैवल बैन लगाए गए हैं, जिनमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला हैं ।
अमेरिका का कहना है कि ये प्रतिबंध अमेरिकियों को ‘खतरनाक विदेशी तत्वों’ से बचाने के लिए लगाए गए हैं । यह घोषणा सोमवार, ९ जून से प्रभावी होगी ।
ट्रंप की ओर से ऐसी घोषणा दूसरी बार की गई है जब उन्होंने कुछ देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है । अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने साल २०१७ में इसी तरह के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे ।


