Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयाेध्या में आज राजा राम के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

 

अयोध्या. 5 जून

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर आज राजा राम के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा. इसके साथ ही परकोटे के सात उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस ऐतिहासिक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हो रहा है, जो द्वापर युग के प्रारंभ और गंगा अवतरण की तिथि मानी जाती है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम दरबार की मूर्तियां जयपुर के मकराना संगमरमर से तैयार की गई हैं. परकोटे के सात मंदिरों में शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा और शेषावतार लक्ष्मण जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी. यह आयोजन राम मंदिर के निर्माण कार्य के समापन का प्रतीक भी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:30 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे. वह लगभग 6 घंटे तक रामनगरी में रहेंगे .

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com