बहुत जल्द मधेश में कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनेगी – शेरबहादुर देउवा
काठमांडू, जेठ २३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि बहुत जल्द मधेश में कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनेगी । आज पार्टी के मधेश प्रदेश कार्यालय जनकपुरधाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बारी बारी से सहमति अनुसार बहुत जल्द ही कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी ।
सभापति देउवा ने बताया कि इस विषय में वो बहुत जल्द सत्ता सहयात्री दलों के साथ विमर्श करेंगे । उन्होंने कहा कि ‘बारी बारी से सरकार बनाने की बात है, अब जल्द ही इस विषय को लेकर बातचीत होगी, कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनेगी ।’ इस अवसर में नेता विमलेन्द्र निधि, कृष्णप्रसाद सिटौला, महेन्द्र यादव, मधेश प्रदेश सभापति कृष्ण यादव आदि की भी उपस्थिति थी ।

