मधेश प्रदेश का नाम जनक प्रदेश या जानकी प्रदेश होना चाहिए – देउवा
काठमांडू, जेठ २३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा है कि अच्छा यह होता कि मधेश प्रदेश का नाम जनक प्रदेश या जानकी प्रदेश रखा जाता । मैथिली विकास कोष के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए देउवा ने जनकपुरधाम के ऐतिहासिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक विशेषता का उल्लेख करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा कि ‘जनकपुरधाम केवल सीता का जन्मस्थल ही नहीं है, यह सीताराम का विवाह स्थल भी है । इस संबंध ने नेपाल–भारत बीच के सांस्कृतिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाया है । उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि प्रदेश का नाम यदि जनक या जानकी प्रदेश रखा जाता तो उपयुक्त होता ।’ प्रदेश के नामाकरण होने के तीन वर्ष के बाद देउवा ने सार्वजनिक रुप में यह प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने यह धारणा रखी कि किसी भी प्रदेश का नाम उसके स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को प्रतिबिम्बित करने वाला रखना चाहिए । नामाकरण प्रक्रिया के क्रम में नेपाली कांग्रेस इस प्रदेश का नाम मिथिला प्रदेश होना चाहिए के पक्ष में थी । कार्यक्रम में देउवा ने समसामयिक राजनीतिक विषय में कोई टिप्पणी नहीं की थी ।


