Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर नेपालगंज में सामुदायिक सरसफाई अभियान सम्पन्न

 

नेपालगंज, बाँके, पवन जयसवाल । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 के अवसर पर नेपालगंज उपमहानगरपालिका के वार्ड नं. 2 स्थित मनिहारन टोल में एक व्यापक सामुदायिक सरसफाई अभियान सम्पन्न हुआ।

यह अभियान द कोकाकोला फाउण्डेसन के आर्थिक सहयोग में सञ्चालित “ग्रीन नेपालगंज : सामुदायिक फोहोर रुपान्तरण परियोजना” अन्तर्गत बास नेपाल के आयोजन, स्वच्छ सफा नेपाल के प्राविधिक सहयोग तथा नेपालगंज उपमहानगरपालिका के सहकार्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य था – गाउँ, टोल और शहर को स्वच्छ बनाते हुए समुदाय से उत्पन्न फोहोर को वर्गीकृत करके पुनः प्रयोग में लाना, तथा अपयोगी फोहोर का वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थापन करना।
बास नेपाल के कार्यक्रम संयोजक मन भण्डारी ने जानकारी दी कि इस तरह की पहल से पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक चेतना दोनों को मजबूती मिलती है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने काग तिहार पर दी शुभकामनाएँ, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम और सहअस्तित्व का दिया संदेश

इस अभियान में बास नेपाल के पदाधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक, नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी, नेपालगंज उपमहानगरपालिका के सरसफाईकर्मी, स्थानीय सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र, वार्ड नं. 2 के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड अध्यक्ष मनोज कुमार श्रेष्ठ ने की, जबकि सभी सहभागी अतिथियों का स्वागत बास नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने किया।

अभियान में कुल 45 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 257.35 किलोग्राम फोहोर संकलन किया गया, जिसमें:

  • प्लास्टिक की बोतलें – 2.3 किलोग्राम
  • प्लास्टिक झोले व पॉलीथीन – 63.44 किलोग्राम
  • शीशे की बोतलें व टुकड़े – 28.3 किलोग्राम
  • कागज से बने पदार्थ – 13.85 किलोग्राम
  • मिश्रित अपशिष्ट – 149.73 किलोग्राम
यह भी पढें   बेसहारा महिलाओं के साथ अधिकारियों ने मनाई दीपावली, चेहरों पर लौटी मुस्कान।

संग्रहित फोहोर को प्राथमिक रूप से वर्गीकृत किया गया, जिसमें से पुनः प्रयोग योग्य सामग्री को बास नेपाल ने सुरक्षित रूप से रखा है ताकि आगे प्रसंस्करण किया जा सके। वहीं, अपशिष्ट योग्य फोहोर को नेपालगंज उपमहानगरपालिका द्वारा कचरा व्यवस्थापन केन्द्र तक पहुँचाया गया।

बास नेपाल के कार्यक्रम अधिकृत रविन्द्र बोहरा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था — फोहोरको व्यवस्थापन और स्वच्छता को प्रोत्साहन। वहीं, स्वच्छ सफा नेपाल के संचार अधिकृत सुशान श्रेष्ठ ने फोहोर के प्राविधिक वर्गीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com