अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समक्ष रेग्मी ने अपना परिचय पत्र किया पेश
काठमांडू, जेठ २९ – अमेरिका के लिए नेपाल के राजदूत लोकदर्शन रेग्मी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष अपना परिचय पत्र पेश किया है । नेपाली नियोग ने जानकारी दी है कि राजदूत रेगमी ने बुधवार को राष्ट्रपति कार्यालय, व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में राजदूत रेग्मी ने बताया कि नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नेपाली नागरिक की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प के सुस्वास्थ्य, खुशी और सफल कार्यकाल की कामना की है । राजदूत रेग्मी ने नेपाल और अमेरिका बीच के द्विपक्षीय और पारस्परिक संबंध में निरन्तर वृद्धि और मजबूत बनने का विश्वास व्यक्त किया ।
उन्होंने अमेरिका द्वारा नेपाल में सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए जो सहयोग मिल रहा है उसके प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया ।

