Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के विभिन्न स्थानों में आज भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, जेठ २९ – देश के विभिन्न स्थानों में आज भारी बारिश की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में देशभर में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभाग के कुछ स्थानों में और बाकी भूभाग के एक दो स्थान में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । कोशी, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है । देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

यह भी पढें   रसुवागढ़ी जलविद्युत् में कीचड़... उद्धार टीम वापस

विभाग ने आज रात कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभाग में आंशिक से साधारणतया बदली छाए रहने की जानकारी दी है । बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ या आंशिक बदली छाई रहेगी ।
कोशी, मधेश, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभाग के कुछ स्थानों में और बाकी भूभाग के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है । कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थान तथा बाकी उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है । विभाग ने जानकारी दी है कि अभी देश के पश्चिम और मध्य भूभाग में पश्चिमी और स्थानीय हवाओं और कोशी प्रदेश में मानसून हवाओं का प्रभाव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com