डोटी में भारी बारिश होने की संभावना
काठमांडू, जेठ २९ – सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में आज सुबह से ही मध्यम तथा भारी बारिश हुई है । डोटी में भारी बारिश होने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है ।
इस क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आ सकती है । विभाग ने लोगों से आज दोपहर तक सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि कमजोर और खड़ी ढ़लानों पर भूस्खलन का खतरा है ।
विभाग द्वारा आज (गुरुवार) सुबह साढे ८ बजे जारी किए गए सूचना में उल्लेख किया गया है कि – “जेठ २९,सुबह ८ः३० बजे । पिछले एक–तीन घण्टें में डोटी के पश्चिम सेती, दिपायल डोटी और डडेलधुरा के साहुखर्क वर्षा मापन केन्द्रों और आसपास में मध्यम से भारी वर्षा मापन की गई है । इस क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी छोटी नदियों में आकस्मिक बाढ़ आने की संभावना है । साथ ही भूस्खलन का भी खतरा है । इसलिए आज दिन में आवश्यक सतर्कता अपनाए ।”


