कार्यपालिका बैठक और नगरसभा की बैठक बुलाने के लिए मेयर बालेन हुए तैयार
काठमांडू, जेठ २९ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह कार्यपालिका बैठक और नगरसभा की बैठक बुलाने के लिए तैयार हो गए हैं । बुधवार काठमांडू प्लाजा में उपमेयर सुनिता डंगोल, तीन वडाध्यक्ष की उपस्थिति में हुए विमर्श में मेयर बालेन साह ने कार्यपालिका की बैठक बुलाने के लिए अपनी सहमति जताई । इस विमर्श में वडा– १७ के वडाध्यक्ष नवीन मानन्धर, वडा–३२ के वडाध्यक्ष नवराज पराजुली और वडा– १५ के वडाध्यक्ष ईश्वरमान डंगोल सहभागी थे ।
मानन्धर ने कहा कि – कल की बैठक में मेयर साहब कार्यपालिका की बैठक और नगरसभा की बैठक बुलाने के लिए सहमत हुए हैं । अब बहुत जल्द बैठक होगी ।
पिछले पुष से ही कार्यपालिका की बैठक नहीं हो पाई थी । जिसके कारण महानगर का बजट समेत असमंजस में पड़ गया था ।
काठमांडू टावर नक्शा पास के विवाद में प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत सरोज गुरागाईं को तीन महीने तक कार्यालय प्रवेश में रोक लगाया गया था । काठमांडू महानगर के आर्थिक गतिविधि ठप करने के साथ ही अन्य विषयों में प्रश्न उठाते हुए १८ वडाध्यक्ष और ५ कार्यपालिका सदस्य ने चैत १० गते कार्यपालिका की बैठक की मांग की थी । जेठ १२ गते उपमेयर सुनिता डंगोल के नेतृत्व में कार्यपालिका सदस्यों ने एक सप्ताह के अंदर कार्यपालिका की मांग लेकिन फिर भी बालेन ने बैठक नहीं बुलाई थी ।
इसके साथ ही १५० से भी ज्यादा नगर सभा सदस्यों ने जमा होकर एक अनौपचारिक कार्यक्रम में मेयर बालेन से नगर सभा बुलाने का भी अनुरोध किया था ।


