Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अहमदाबाद में एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्‍लेन क्रैश,242 लोग थे सवार

 

अहमदाबाद12 जून

अहमदाबाद में एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्‍लेन क्रैश हो गया है. प्रारंभिक जांच में विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की वजह सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्‍लेन का पिछला हिस्‍सा यानी टेल के टकराने से यह हादसा हुआ है. कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ. प्‍लेन में 242 लोग सवार थे. एयर इंडिया का यह प्‍लेन अहमदाबाद से टेकऑफ करने के बाद लंदन के लिए रवाना हुआ था. दुर्घटनास्‍थल पर धुएं के गुबार को देखा जा सकता है. हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, राज्‍य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्‍नर से फोन पर बात कर हालात के बारे में जानकारी हासिल की है. अमित शाह ने हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढें   त्रिवि की 705 रोपनी जमीन वापस लाने के शिक्षा मंत्री के दावे पर उठे सवाल, अधिकारियों ने किया खंडन

अहमदाबाद में लंदन जा रहे विमान के क्रैश होने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अंदेशा है. दुर्घटनास्‍थल पर धुएं के गुबार को स्‍पष्‍ट तौर पर देखा जा सकता है. प्‍लेन क्रैश की सूचना मिलते ही मौके पर एमर्जेंसी सर्विसेज की टीम पहुंच गई और प्रभावितों को मलबे से निकालकर उन्‍हें मेडिकल सेवा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है. विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की सूचना मिलते ही पूरा अमला हरकत में आ गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. वहीं, दुर्घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com