अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना…२९० लोगों की मृत्यु …गृहमंत्री शाह ने कहा किसी को बचाए जाने की कोई संभावना नहीं थी
काठमांडू, जेठ ३० – भारत के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में लगभग २९० लोगों की मृत्यु हुई है । गुजरात राज्य के अहमदाबाद स्थित सरदार बल्लभ भाइ पटेल अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के नजदीक ही उड़ान भरने के क्रम में एयर इंडिया का एक यात्रीवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें लगभग २९० लोगों की मृत्यु होने की स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है । अहमदावाद से लंदन जा रहा यह विमान चिकित्सकों के एक होस्टेल के भवन से टकरा गया । पुलिस के अनुसारमरने वालों में विमान में सवार यात्री और जमीन पर मौजूद व्यक्ति भी हैं ।
एयर इन्डिया के अनुसार उक्त एयर इंडिया फ्लाइट न. १७१ में सवार २४२ यात्रियों में से २४१ लोगों की मृत्यु हो गई है । एक व्यक्ति बचने में सफल रहा । हलांकी यह भी बताया गया है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है ।
घटना के बाद अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “लगभग सारे यात्रियों के शवों को निकालने का काम पूरा हो चुका है । अमित शाह ने कहा, “सवा लाख लीटर ईंधन होने के कारण तापमान इतना अधिक था कि किसी को बचाए जाने की कोई संभावना नहीं थी । ”

