प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुँच रहे हैं
काठमांडू, जेठ ३० – भारत के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में लगभग २९० लोगों की मृत्यु हुई है । आज सुबह ८ः३० बजे प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुँच रहे हैं । वो घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी करेंगे । इससे पहले कल ही गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया था ।
क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान एक चुनौती बनी हुई है और इसके लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं । अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में २६५ शव रखे गए हैं । विमान दुर्घटना की दो स्तरों पर जांच शुरू हो गई है, जिसमें एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति शामिल है । ब्लैक बॉक्स से दुर्घटना के कारणों का पता चलने की उम्मीद है ।

