प्रतिनिधि सभा में अपना विरोध जारी रखेंगे – सन्तोष परियार
काठमांडू, असार १ – विजिट विजा प्रकरण में गृह मंत्री रमेश लेखक के इस्तीफे की मांग करती आ रही राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने जानकारी दी है कि प्रतिनिधि सभा में वो अपना विरोध जारी रखेंगे । रास्वपा के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार ने बताया कि प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा माओवादी केन्द्र ने धोखे से दो बूँदे सहमति की । उन्होंने कहा कि सदन में हमारा विरोध जारी रहेगा ।
उन्होंने कहा कि – ‘रास्वपा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पहल आवश्यक है । जब तक हमारी मांगें नहीं सुनी जातीं, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा ।
माओवादी केन्द्र ने एमाले के साथ दो बूँदे सहमति कर अवरोध खुलाने को लेकर सहमति जताई थी ।
सभामुख देवराज घिमिरे ने रास्वपा के साथ भी बेठक की है कि भी इस बात के लिए राजी हो जाए । रास्वपा के साथ बैठक के कारण ही संसद की बैठक निर्धारित समय में शुरु नहीं हो पाई है ।

