Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मितेरी सहकारी के अध्यक्ष भण्डारी को कंबोडिया से नेपाल लाया गया

 

काठमांडू, असार ५ – मितेरी सहकारी के अध्यक्ष ज्योतिबहादुर भण्डारी को कंबोडिया से नेपाल लाया गया है । बीति रात उन्हें नेपाल लाए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है । भण्डारी को कंबोडिया की पुलिस ने हिरासत में लिया था । वह सहकारी के पैसे की धोखाधड़ी करने के बाद कंबोडिया भाग गया था ।
लेकिन, जब अन्तर्राष्ट्रीय अपराध संगठन (इंटरपोल) को पता चला कि वो कंबोडिया पहुँच गया है तो वहाँ की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था । उसके विरुद्ध इंटरपोल ने डिफ्युजन नोटिस जारी किया था । ललितपुर स्थित मितेरी सहकारी के १४ करोड रुपये गबन करने के बाद से वह फरार था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *