बाढ़ और भूस्खलन से विभिन्न स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध
काठमांडू, असार ६ – बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से विभिन्न स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं । ६ सड़क खंड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं । अर्घाखाँची के कक्रहवा (भारत सीमा) रुद्रपुर, सालझण्डी–सन्धीखर्क–देवीस्थान, वुर्तीवाङ–ढोरपाटन सड़क खण्ड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं ।
सड़क विभाग ने जानकारी दी है कि सल्यान में भी सड़कें अवरुद्ध हो गए हैं । जिला के अमेलिया– तुल्सिपुर–शितलपाटी–थारमारे–मुसीकोट (राप्ती राजमार्ग)में पूरी तरह से सड़कें अवरुद्ध हैं ।
सिन्धुपाल्चोक में भी सड़क अवरुद्ध हो गए हैं । काठमांडू – धुलिखेल–दोलालघाट–खाडिचौर–कोदारी (अरनिको राजमार्ग) अवरुद्ध हैं । इसी तरह विभाग ने जानकारी दी है कि गुल्मी में तानसेन–रिडी–कोरला सड़क भी अवरुद्ध है । देशभर की अगर बात करें तो कुल मिलाकर ४१ सड़कें एकतर्फी अवरुद्ध है । पुलिस ने नागरिको से आग्रह किया है कि विभिन्न स्थान में सड़क अवरुद्ध होने के कारण वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें ।


