रास्वपा ने किया बहिष्कार, कहा …सदन में बोलने नहीं दिया गया
काठमांडू, असार ६ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने कहा है कि सदन में उन्हें बोलने नहीं दिया गया जिसके कारण उन्होंने सदन की बैठक बहिष्कार की है । प्रतिनिधि सभा की आज की बैठक को बहिष्कार करने के बाद जब रास्वपा बाहर आई तो पत्रकार सम्मेलन करते हुए यह बात कही । रास्वपा ने बताया कि सांसदों को आज की बैठक में बोलने नहीं दिया गया इसलिए उन्हें बहिष्कार करना पड़ा । पत्रकार सम्मेलन में सांसद सुमना श्रेष्ठ ने बताया कि आज की बैठक में प्रधानमंत्री को सुनाने के लिए कुछ विषयों को तैयार किया था, और भी बहुत कुछ सुनाना था । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री देश के अभिभावक हैं उन्हें अभिभावकत्व ग्रहण करना चाहिए । प्रधानमंत्री को सुनाने के लिए जो तैयार किया था उसे बोलने ही नहीं दिया गया ।

