जब प्रधानमंत्री ओली ने दिया प्रश्न के जवाब में प्रश्न
काठमांडू, असार ६ – प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार (आज) प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ सांसदों का प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम निर्धारित थी । लेकिन राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के विरोध के कारण वो प्रश्नोत्तर में सहभागी नहीं हो पाए । सभामुख देवराज घिमिरे ने प्रश्नोत्तर संबंधी कार्यक्रम कार्यसूची से हटा दी ।
प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के कार्यसूची से हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री ओली जब संसद् से बाहर निकले ठीक उसी समय पत्रकारों ने उनसे बात करनी चाहि और प्रश्न किया – आज संसद में आप नहीं बोल पाए ? इस प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से प्रश्न किया – ‘मजा आया ?’

