Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा के महासचिव बने कुबिन्द्र बुर्लाकोटी, प्रवक्ता नियुक्त किए गए मनीष झा

 

काठमांडू, 22 जून 2025 । राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने पार्टी के महासचिव पद पर कुबिन्द्र बुर्लाकोटी को नियुक्त किया है। शनिवार सुबह आयोजित केन्द्रीय समिति की बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। वे इससे पहले कार्यवाहक महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। पूर्व महासचिव मुकुल ढकाल को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से बुर्लाकोटी कार्यवाहक भूमिका में थे।

इसी बैठक में पार्टी के प्रवक्ता पद पर मनीष झा को नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सह-प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे और प्रवक्ता की कार्यवाहक जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। इससे पहले पूर्व महासचिव मुकुल ढकाल ही प्रवक्ता का दायित्व भी निभा रहे थे।

यह भी पढें   जीप दुर्घटना में २ लोगों की मृत्यु, ३ लोग गंभीर रुप से घायल

रास्वपा के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस केन्द्रीय समिति की बैठक में रिक्त महासचिव और प्रवक्ता पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com