Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब काठमांडू उपत्यका में नहीं होगी पेयजल की किल्लत : मंत्री प्रदीप यादव

 

काठमांडू, 21 जून 2025 ।नेपाल सरकार के खानेपानी मंत्री प्रदीप यादव ने दावा किया है कि अब काठमांडू उपत्यका में २४ घंटे स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

बुढानीलकंठ नगरपालिका–४ में एक पेयजल परियोजना के उद्घाटन तथा काठमाडौं उपत्यका खोपानी लिमिटेड (केयूकेएल) को परियोजना हस्तांतरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मंत्री यादव ने कहा कि वर्षा और शीत, दोनों ऋतुओं में मेलम्ची से पानी की नियमित आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढें   कोशी प्रदेश में 17,337 घरों को तत्काल बसाना जरूरी, कानून की पेचीदगियों में फंसा पुनर्वास

उनका कहना था, “काठमांडूवासी अब पानी की किल्लत से मुक्त होंगे। रिवर्मा नदी में पानी टंकी निर्माण पूरा हो चुका है और उसका परीक्षण भी सफल रहा है। इससे अब वर्षा के मौसम में भी मेलम्ची का पानी नियमित रूप से वितरित किया जा सकेगा।”

मंत्री यादव ने यह भी जानकारी दी कि पहले माघ महिनामा ही मेलम्ची का पानी राजधानी तक पहुंचता था, लेकिन अब असोज महिना में (अक्टूबर) से ही आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष के भीतर देश की ५७ प्रतिशत आबादी तक स्वच्छ और टिकाऊ पेयजल सेवा पहुँचाना है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ पर प्रधानमंत्री बालेन शाह का संसद में जवाब: पूर्व चेतावनी, शवों की पहचान और विदेशी मदद पर दी सफाई

उन्होंने यह भी दोहराया कि काठमांडू उपत्यका में पानी आपूर्ति के लिए फिलहाल मेलम्ची योजना का कोई विकल्प नहीं है। साथ ही, शिवपुरी राष्ट्रीय निकुञ्ज से भी अतिरिक्त जल स्रोत लाने के प्रयास जारी हैं।

सरकार की इस प्रतिबद्धता को उपत्यकावासियों के लिए एक राहतभरी खबर के रूप में देखा जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com