Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा शंकराचार्य गेट पर योग कार्यक्रम का आयोजन

 

बीरगंज, 21 जून 2025 । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने शनिवार को नेपाल-भारत सीमा के समीप स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य गेट पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला का अंतिम कार्यक्रम था।

इस अवसर के मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री सतीश कुमार सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल और समाज कल्याण मंत्री माननीय श्री प्रमोद कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्रीगण, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पतंजलि योग समिति, नेपाल-भारत मैत्री संघ, नागरिक समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह भी पढें   सुरंग में फंसे कर्मचारियों के बचने की उम्मीद कम, सातवें दिन सरकार ने कंपनियों को दी रेस्क्यू की अनुमति

मुख्यमंत्री श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में योग को मानसिक तनाव और रोगों के लिए सबसे उत्तम औषधि बताते हुए कहा कि, “नियमित योगाभ्यास से हम जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं। यह आत्मिक संतुलन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सशक्त करता है।”

मंत्री श्री प्रमोद कुमार जायसवाल ने भी योग को हर आयु वर्ग और पेशे के व्यक्ति के लिए उपयोगी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने के भारत सरकार और वाणिज्य दूतावास के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढें   भोटेकोसी बाढ़ पीड़ितों के लिए बीरगंज मेट्रोपॉलिटन नगर पालिका द्वारा 1.11 मिलियन सहायता की घोषणा की गई

भारत के महावाणिज्यदूत श्री देवी सहाय मीना ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नेपाल सहित 177 देशों के समर्थन से पारित योग दिवस प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए योग को एक “समग्र स्वास्थ्य पद्धति” बताया। उन्होंने इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव और प्रकृति के सामूहिक कल्याण के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने समूह योगाभ्यास में हिस्सा लिया और योग के विविध आसनों एवं तकनीकों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ फोटोग्राफ के माध्यम से भी साझा की गई हैं।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई प्रतिबद्धता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com