Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाफल स्थित मेडल तथा स्टिकर गोदाम में लगी आग

 

काठमांडू, असार ८ – नागार्जुन नगरपालिका–३ बाफल स्थित मेडल तथा स्टिकर गोदाम में आग लग गई है । यह गोदाम राजेन्द्र उदास द्वारा संचालित था । गोदाम में आज सुबह ३ बजकर २० मीनट में आग लग गई है । सशस्त्र पुलिस सहित सुरक्षाकर्मी की टीम ने दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है । नेपाली सेना और नेपाल पुलिस के समेत सहयोग में साढ़े एक घण्टें के बाद आग पर काबू पाया गया ।
आग बुझाने के लिए बालजु फायर ब्रिगेड और लड़ाकू दमकल गाडि़यों सहित सुरक्षा कर्मियों की एक टीम को तैनात किया गया । प्नहारी इंस्पेक्टर नीर कुमार कार्की की कमान में सशस्त्र पुलिस बल की १८वीं बटालियन, नीलबरही से ३५ लोगों की एक टीम तैनात की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com