Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनास झा ‘कलकतियाबाली’की पत्नी अँसा सदा अपने ही घर में मृत अवस्था में मिली

 

काठमांडू, असार १० – जनकपुर के चर्चित कलाकार अभिनास झा ‘कलकतियाबाली’की पत्नी अँसा सदा अपने ही घर में मृत अवस्था में मिली है । धनुषा के जनकपुर उपमहानगरपालिका–२० स्थित नोचापुर में सोमवार की रात वो मृत अवस्था में मिली । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय धनुषा ने दी है ।
गत माघ महीने मेंदोनों ने अन्तरजातीय विवाह किया था । अभिनास झा और अँसा सदा ने कुछ महीने पहले ही विधिपूर्वक गृह प्रवेश किया था । सामाजिक सञ्जाल में भी दोनों एक दूसरे के साथ अपने प्रेम और समर्पण को दिखाते आ रहे थे । लेकिन सोमवार की रात अचानक अँसा सदा मृत अवस्था में मिली । इस घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । घटनास्थल पर पुलिस पहुँच गई है ।
धनुषा पुलिस का कहना है कि “मृतक के मायके वाले नहीं आ पहुँचे हैं इसलिए शव परीक्षण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है । उनके आने के बाद ही पोष्टमार्टम होगा ।” पुलिस अभी इसे आत्महत्या ही मान रही है यद्यपि, पोष्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है । तहकीकात जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *