Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोल 5 रुपये और डीज़ल-मिट्टी तेल 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, एलपी गैस के दाम यथावत

 

काठमांडू, 1जुलाई । नेपाल आयल निगम ने कल पेट्रोलियम पदार्थों की खुदरा कीमतों में वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त नए खरीद मूल्य के आधार पर मंगलवार (असार १६) से लागू होने वाले नए मूल्य के अनुसार पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 5 रुपये, डीज़ल और मिट्टी तेल के दाम प्रति लीटर 4 रुपये बढ़ाए गए हैं।

हालांकि, एलपी गैस की खुदरा कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनाक 21 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

अब काठमांडू में पेट्रोल का नया मूल्य 162.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीज़ल और मिट्टी तेल का नया मूल्य 146.50 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है।

निगम के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त नवीनतम दरों के आधार पर पेट्रोल की आयात लागत प्रति लीटर 7.64 रुपये, डीज़ल की 9.13 रुपये और विमान ईंधन की लागत 6.88 रुपये बढ़ी है।

निगम ने मूल्यवृद्धि का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में दरों में वृद्धि को बताया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *