Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निःशुल्क कटाई सिलाई प्रशिक्षण शुरू

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनता सहयोगी बचत तथा ऋण सहकारी संस्था द्वारा 36महिलाओं के लिए तीन महीने का सिलाई कटाई प्रशिक्षण की शुरुआत रविवार सेकी गयी है।इसका उद्घाटन प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के पूर्व मेयर लाल किशोर साह ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में सिर्फ पुरुष की आमदनी पर ही परिवार चलाना मुश्किल है। इसलिए महिला भी अपनी आमदनी करे तो परिवार का भरण पोषण अच्छा से हो सकता है। इसलिए महिलाएं कई घरेलू तथा कुटीर उद्योग के माध्यम से आय प्राप्त कर सकते हैं। महिलाओं के लिए सिलाई कटाई सबसे अच्छा साधन है। इसके माध्यम से महिला अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकतेहैं। इसके लिए पूरी निष्ठा से सिलाई कटाई का प्रशिक्षण प्राप्त करे। अच्छे प्रशिक्षण सेही कपड़े की अच्छी सिलाई कर सकती हैं। महिलाएं परिवार के अन्य दायित्व को निर्वाह कर बांकी समय में सिलाई कटाई कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकती हैं। राम चंद्र पंजियार की अध्यक्षता में संपन्न इस उद्घाटन कार्यक्रम में बिष्णु पराजुली,राम पुकार यादव, राजेंद्र यादव,हरि नारायण गुप्ता प्रा.रणधीर झा सहित कई गणमान्य लोगो ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *