Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रसुवा बाढ़ में ३ नेपाली पुलिस और ६ चीनी नागरिक समेत १८ लोग लापता

 

असार २४, २०८२ | काठमांडू — नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र स्थित रसुवागढ़ी नाका पर मंगलवार सुबह आई भीषण बाढ़ में १८ लोग लापता हो गए हैं। रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ध्रुवप्रसाद अधिकारी के अनुसार, लापता होने वालों में ३ सुरक्षाकर्मी (नेपाल पुलिस), ६ चीनी नागरिक और ९ स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

सशस्त्र प्रहरी बल के सहायक प्रवक्ता, प्रहरी निरीक्षक शैलेन्द्र थापा ने जानकारी दी कि नाका पर स्थित भंसार (कस्टम) यार्ड में फंसे कुछ लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन चारों ओर पानी भर जाने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं।

यह भी पढें   समय पर खाद न दे पाने वाले कृषि मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए : प्रभु साह

बाढ़ के कारण नेपाल-चीन को जोड़ने वाला मितेरी पुल बह गया है। इसके अलावा, भंसार यार्ड में खड़े कई मालवाहक कंटेनर बाढ़ में बह गए हैं। टिमुरे क्षेत्र में स्थित ईभी चार्जिंग स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है और वहां खड़ी कुछ इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ भी बह गई हैं।

रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना के डैम को भी बाढ़ से क्षति पहुँची है।

स्थानीय प्रशासन ने नदी में पानी के अत्यधिक बहाव को देखते हुए क्षेत्र के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढें   डॉ. गोविंद केसी की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार सकारात्मक : मंत्री सस्मित पोखरेल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *