Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वयं सुरक्षित रहें, और दूसरों को भी सुरक्षित रखें – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, असार २४ – प्रधानमंत्री ओली ने आज सुबह फेसबुक पर लिखा कि – स्वयं सुरक्षित रहें, और दूसरों को भी सुरक्षित रखें । उन्होंने रसुवा की घटना को लेकर अपनी बेखबरी दिखाई है । अपने फेसबुक पर उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया है । उन्होंने केवल त्रिशूली नदी सहित कुछ नदियों में जलस्तर बढ़ने को इंगित किया है ।
प्रधानमंत्री ओली रसुवा में भोटेकोशी नदी में १८ लोगों के बह जाने के बाद भी बेखबर नजर आ रहे हैं । उन्होंने केवल त्रिशूली नदी सहित कुछ नदियों में जल स्तर बढ़ने की खबर सुनी है ।
इस खबर के सुनते ही उन्होंने उन्होंने मंगलवार सुबह फेसबुक पर लिखा –त्रिशुली नदी सहित कुछ नदियों में जल स्तर बढ़ने की खबरें मिली हैं । उन्होंने लिखा है जल तथा मौसम विज्ञान विभाग से मिली सूचनाओं पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानियां बरतें । साथ ही उन्होंने लिखा है कि विपत् व्यवस्थापन विभाग द्वारा सम्पर्क के लिए उपलब्ध कराई गई सुरक्षा निकाय, सुरक्षा कर्मियों और स्वयं सेवकों के सम्पर्क में रहें । स्वयं सुरक्षित रहें, और दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।

यह भी पढें   नेपाल के अछाम में भारतीय सहयोग से स्कूल भवन का शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *