Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बनेपा–नाला–भक्तपुर सड़क खंड फिर से अवरुद्ध

 

काठमांडू, असार २४ – बनेपा–नाला–भक्तपुर सड़क खंड फिर से अवरुद्ध हो गया है । पिछले शुक्रवार को बनेपा नगरपालिका १ और ४ की सीमा पर पुण्यमाता नदी पर बना पुल ढ़ह जाने के बाद इस खंड पर यातायात पूरी तरह से रुक गया था ।
शनिवार की रात टूटे हुए पुल की मरम्मत के लिए छह बड़ी पाइपें लगाने के बाद रविवार की सुबह पुल को अस्थायी रूप से खोल दिया गया था, लेकिन बहुत से वाहन अभी उसी स्थान में फंसा हुआ है जिसके कारण अन्य यात्रियों और सवारी साधनों के आवा गमन में समस्या हो रही है ।
अरानिको राजमार्ग के अंतर्गत धुलिखेल–सूर्यबिनायक मार्ग के लिए एकमात्र वैकल्पिक मार्ग बनेपा–नाला–भक्तपुर सड़क खंड है। धुलीखेल–सूर्यबिनायक मार्ग निर्माण के कारण अवरुद्ध है । इस सड़क पर पुल ढह जाने के बाद वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है ।
बनेपा जिला ट्राफिक कार्यालय ने कहा है कि इस सड़क खंड का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, क्योंकि अरानिको राजमार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में बनेपा–नाला–तथाली भक्तपुर सड़क खंड कावरे और काठमांडू को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है । भक्तपुर स्थित सड़क प्रभाग कार्यालय अस्थायी रूप से परिवहन परिचालन पुनः आरंभ करने की तैयारी कर रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com