Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई  को, जानिए किस मूलांक पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

 

काठमान्डू 9  जुलाई

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई  को मनाई जाएगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मूलांक 6  पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी मुरादें पूरी होंगी।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल कर रहे हैं पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा

जिस व्यक्ति का जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है। उसका मूलांक 6  होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें धन, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मूलांक पर मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से बरसती है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन देवी की कृपा से जातक के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जातक के जीवन में आ रही समस्या दूर हो सकती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 के जातकों को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। जीवन को बेहद खुशहाल तरीके से जीते हैं। मेहनत सफल होती है। सफेद चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इन्हें समाज के लोगों का प्यार मिलता है। मेहनत के बल पर सभी कामों को सरलता से पूरा करते हैं। स्वभाव से बेहद खर्चीले माने जाते हैं।

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

सफेद और लाल रंग के फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान देवी को कमल और गुलाब का फूल अर्पित करें। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन के सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। आरती करने के बाद चावल की खीर का भोग लगाएं। इस टोटके को करने से आय में वृद्धि होती है और हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com