पत्रकार रिजाल का उपन्यास ‘शकुंतला’ प्रकाशित
काठमांडू, असार २५ – पत्रकार तथा आध्यामिक चिन्तक आचार्य कमल रिजाल का पौराणिक उपन्यास शकुन्तला प्रकाशित हो गया है । ये उनका पाँचवां उपन्यास है । लेखक रिजाल ने बताया कि वैसे इस कृति की पृष्ठभूमि पौराणिक आख्यान है फिर भी यह पौराणिक मान्याता से नितान्त भिन्न तरह से लिखा गया उपन्यास है । शिखा बुक्स के पुष्पराज पौडेल ने कहा है कि शिखा बुक्स द्वारा विमोचित उपन्यास हिंदू संस्कृति और परंपरा में विद्यमान अंधविश्वासों, कुरीतियों और बुरी प्रथाओं को दूर करने में मदद करेगा ।


