विक्रम खनाल को किया गया पार्टी से निष्कासित
काठमांडू, असार २५ – नेपाली कांग्रेस ने लुम्बिनी प्रदेश कार्य समिति के महामन्त्री विक्रम खनाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है । कांग्रेस केन्द्रीय अनुशासन समिति ने उन्हें एक वर्ष के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया है ।
अनुशासन समिति के संयोजक आनंद प्रसाद ढुंगाना ने पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को सूचित किया है कि खनाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है ।
समिति का कहना कि २०७९ के आम चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के साथ सहयोग नहीं करने कारण खनाल को निष्कासित किया गया है । इस चुनाव में खनाल ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार उद्योगी विनोद चौधरी को सहयोग नहीं किया था जिसे लेकर अनुशासन समिति में शिकायत दर्ज कराई गई थी । पश्चिम नवलपरासी क्षेत्र नम्बर १ में चौधरी कांग्रेस के उम्मीदवार थे । लेकिन, खनाल ने उन्हें सहयोग नहीं किया है यह कहकर शिकायत दर्ज की गई थी । वैसे चौधरी ने चुनाव में जीत हासिल की थी ।


