नेकपा एमाले सम्मेलन की तैयारी में… आज जनसंगठन की बैठक
काठमांडू, असार २६ – नेकपा एमाले ने आगामी भादव के अन्तिम सप्ताह में होने वाले विधान महाधिवेशन की तैयारी के लिए आज जनसंगठन की बैठक बुलाई है । संयन्त्र के प्रमुख भानुभक्त ढकाल के अनुसार गुरुवार की सुबह पार्टी केन्द्रीय कार्यलय च्यासल में यह बैठक बुलाई गई है । बैठक में सभी २३ जनसंगठन के इन्चार्ज और अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की सहभागिता होगी । ढकाल ने बताया कि – भादव २० से लेकर २२ गते तक आयोजित होने वाले विधान महाधिवेशन की तैयारी में जनसंगठन के काम की प्रकृति अनुसार विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान करेगी ।
बैठक में सहभागी होने वाले नेता कार्यकर्ताओं को महासचिव शंकर पोखरेल विशेष निर्देशन देंगे ।


