पूर्व प्रधानन्यायाधीश कल्याण श्रेष्ठ को मिला ‘हेम बहादुर मल्ल पुरस्कार’
काठमांडू, असार २७ – साल्ट ट्रेडिङ कॉर्पोरेशन लिमिटेड और नेपाल जन–प्रशासन संघ की संयुक्त आयोजन में प्रदान किए जाने वाला ‘हेम बहादुर मल्ल पुरस्कार’ इस वर्ष पूर्व प्रधानन्यायाधीश कल्याण श्रेष्ठ को प्रदान किया गया है ।
काठमांडू में आयोजित विशेष समारोह में प्रधानन्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत ने पूर्व प्रधानन्यायाधीश श्रेष्ठ को अभिनन्दनपत्र के साथ नकद दो लाख रुपये प्रदान कर सम्मानित किया है ।
समारोह को सम्बोधन करते हुए प्रधानन्यायाधीश राउत ने कहा कि मैं ४२ वर्ष से कल्याण श्रेष्ठ को जानता हूँ । मुझे याद आता है श्रेष्ठ का न्यायिक योगदान । उन्होंने श्रेष्ठ को ‘स्वतन्त्र न्यायपालिका का गौरवशाली स्तम्भ’ कहा । उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के वाजजूद भी पूर्व प्रशासकों के अनुभव, विज्ञता और विवेक राष्ट्र के लिए वो अमूल्य पूँजी हैं । संकट के वर्तमान अवस्था में जिम्मेदार व्यक्तित्वों को आत्मसमिक्षा करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया ।
सम्मान ग्रहण करने के बाद पूर्व प्रधानन्यायाधीश श्रेष्ठ ने कहा कि – इस सम्मान के प्रति मैं बहुत आभार व्यक्त करता हूँ । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि – समाज में व्याप्त नकारात्मकता को हटाने के लिए सभी को अपनी अपनी जगह से प्रयास करनी चाहिए । उन्होंने स्वर्गीय हेमबहादुर मल्ल को याद करते हुए का कि उनके जैसा रोल मोडलों को तलाश करना आज की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि सुशासन कायम करने के लिए नेतृत्वदायी पद्धति और पात्रों बीच समन्वय आवश्यक है । सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद मैनाली ने प्रक्रियागत रुप में निर्धारित कार्यविधि अनुसार विभिन्न चरण पार करते हुए उत्कृष्ट व्यक्तित्वों का चयन करने की जानकारी दी है ।
‘हेम बहादुर मल्ल पुरस्कार’ की गरिमा और प्रभाव को याद करते हुए, साल्ट ट्रेडिङ कॉर्पोरेशन अध्यक्ष प्रदीप लाल श्रेष्ठ ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में कल्याण श्रेष्ठ का योगदान अविस्मरणीय है ।
उन्होंने बताया कि नेतृत्व क्षमता के विभिन्न सात सूचकों के आधार में अन्तिम पाँच उम्मीदवारों में से श्रेष्ठ को सम्मान के लिए चुना गया ।
वि.सं. २०५७ साल से प्रत्येक वर्ष से लगातार यह सम्मान दिया जा रहा है । ये २१वीं बार है । इससे पहले केदारभक्त माथेमा, ड‘ा भगवान कोईराला, महावीर पुन, कुलमान घिसिङ, डॉ सन्दुक रुइत, डा. देवेन्द्रराज पाण्डे, सूर्यनाथ उपाध्याय, गोरक्षबहादुर न्हुच्छे प्रधान आदि विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जा चुका है । ये सम्मान साल्ट ट्रेडिङ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संस्थापक प्रमुख तथा ख्यातिप्राप्त प्रशासक स्वर्गीय हेमबहादुर मल्ल की स्मृति में स्थापित किया गया था ।

