राप्रपा नेता बालाराम घर्तीमगर का निधन
काठमांडू, असार २७ – राप्रपा के पुराने नेता बालाराम घर्तीमगर का निधन हो गया है । ८७ वर्षीय घर्तीमगर का ललितपुर के बी एन्ड बी अस्पताल में इलाज के क्रम में आज निधन हो जाने की राप्रपा के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने जानकारी दी है । अभी हाल में राप्रपा के केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति सदस्य घर्तीमगर पंचायत काल में कई बार मंत्री हुए थे ।

