बलिउड स्टार सलमान खान को ५ वर्ष कैद
काठमाडौँ, ६ मई | बलिउड से प्राप्त समाचार के अनुसार बलिउड स्टार सलमान खान को दोषी करार करते हुए मुम्बई अदालत नें ५ साल की सजा सुनायी है । सन २००२ में फुटपाथ पर सोये हुये एक आदमी को गाडी से मारने के अभियोग में उन्हें यह सजा सुनाई गी है। खान को शराब की नसे मे गाडी चलाने का अभियोग लगाया गया था । आज बुधवार सिजन कोर्ट के न्यायधीश डीडब्ल्यू देश पाण्डे ने उन्हें दोषी करार दिया । दोषी ठहरने के बाद सलमान अदालत में रो पडे । सलमान के ल्यान्क्रुजर से हुई दुर्घटना से एक आदमी की मृत्यु हो गी थी और ४ घायल हो गये थे । सलमान का ड्राइभर गाडी स्वयं चलाने का दाबी करने के बाबजूद अदालत ने नहीं माना । न्यायधीश ने सलमान ही गाडी चलाने की पुष्टि होने का फैसला सुनाया था ।

