छाउपड़ी समाज के लिए कलंक है, इसका अंत हो – सांसद मिजार
काठमांडू, असार २९ – नेपाली कांग्रेस की सांसद सीता मिजार ने मांग की है कि सरकार छाउपड़ी प्रथा को समाप्त करें और उस स्थिति का अंत करे जहां महिलाओं को असमय मरना पड़ता है । प्रतिनिधिसभा की आज की बैठक में बोलते हुए सांसद मिजार ने कहा कि छाउपड़ी समाज के लिए कलंक है । मिजार ने इसे समाप्त करने के लिए तत्काल ही उचित कदम उठाने की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया है ।
कञ्चनपुर के कृष्णपुर नगरपालिका एक में छाउगोठ में सो रही एक महिला को साँप ने काट लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई । इस घटना के बाद ही आज की बैठक में मिजार ने इस ओर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया है ।

