आज रात से १२ घंटे तक बीपी राजमार्ग पर यातायात बंद रहेगा
काठमांडू, सावन १ – बीपी राजमार्ग अन्तर्गत काभ्रेपलाञ्चोक खण्ड में आज से रात में १२ घंटें के लिए यातायात संचालन पर रोक लगा दिया गया है ।
मंगलवार जिला प्रशासन कार्यालय धुलिखेल में संपन्न हुई सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त सड़क खण्ड के काभ्रेभञ्ज्याङ से सिन्धुली के सिमाना नेपालथोक तक एक महीने के लिए रात की सवारी संचालन में रोक लगाने का निर्णय किया गया था ।
कार्यालय ने जानकारी दी है कि मानसून सक्रिय होने के कारण संभावित विपद्जन्य घटना होने की संभावना है । जोखिम को कम करने के लिए इन क्षेत्रों में शाम ५ बजे से लेकर सुबह ५ बजे तक एक महीने के लिए यातायात संचालन में रोक लगाई गई है ।

