Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रक में करंट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु दो घायल

 

काठमांडू, सावन १ – सर्लाही के लालबंदी नगरपालिका–१ लखनदेही पुल के नजदीक एक ट्रक में करंट आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और  दो व्यक्ति घायल हैं ।
मृतक की पहचान रौतहट के बृंदावन नगर पालिका–७ निवासी ३० वर्षीय दिनेश पासवान के रूप में हुई है, जो ट्रक चालक था । पुलिस ने बताया कि इस घटना में २५ वर्षीय कुंदन पासवान और ४० वर्षीय जागेश्वर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।
आज सुबह पौने ७ बजे रौतहट से लालबंदी स्थति न्यू माँ राजदेवी राइस मिल में धान का भूसा लाने के आए ना ६ ख ७५५० नंबर के ट्रक में भूसा लोड करने के क्रम में ११ हजार वोल्ट का करंट प्रवाह बिजली के तार के चपेट में आ गया । करंट प्रवाह होने से तीनों लोग घायल हुए थे ।
इलाका पुलिस कार्यालय नवलपुर की टीम ने घायलों को बचाकर नमूना अस्पताल हरिवन भेज दिया । अस्पताल में इलाज के दौरान सहचालक दिनेश पासवान की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *